मयंक का डबल, भारत ने कसा शिकंजा


इंदौर। ओपनर मयंक अग्रवाल के धमाकेदार दोहरे शतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन
शुक्रवार को यहां छह विकेट पर 493 रन बनाकर मैच पर अपना मजबूत वैिक कस दिया। मयंक ने 330 गेंदों पर 243 रन की आकर्षक पारी खेली जिसमें 28 चैके और आठ छक्के शामिल हैं। मयंक ने अंजिक्या रहाणो (86) के साथ चौथे विकेट के लिए 190 रन की बड़ी साझेदारी की। इसके अलावा उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 और रविंद्र जडेजा (नाबाद 60) के साथ पांचवें विकेट के लिए 123 रन जोड़े। कप्तान विराट कोहली हालांकि नाकाम रहे और खाता खोले बिना ही पैवेलियन लौटे।भारत ने इस तरह से बांग्लादेश पर 343 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई थी।मयंक ने मेहदी हसन मिराज पर लांग आन पर छक्का जड़कर दिलकश अंदाज में अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक इस साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। वह भारत की तरफ से दो या इससे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले 12वें बल्लेबाज बन गए हैं। अपना आठवां टेस्ट मैच खेल रहा यह 28 वर्षीय सलामी बल्लेबाज छक्के से दोहरा शतक पूरा करने वाला दूसरा भारतीय क्रि केटर हैं। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। मयंक जब 150 रन पर पहुंचे तो कोहली ने खुश होकर उन्हें दो उंगलियां दिखायी जिसका मतलब था कि क्रीज पर डटे रहो और फिर से दोहरा शतक जड़ो।मयंक ने जब अपने कप्तान की
इच्छा को हकीकत में बदला तो कोहली और पूरी टीम खुशी से झूम उठी। उन्होंने इसके बाद तेजी से रन बटोरने शुरू किए।
मयंक ने ताईजुल इस्लाम पर छक्का लगाकर अपना पिछला सर्वोच्च स्कोर (215) पार किया तथा इसके बाद महमुदुल्लाह और मेहदी की गेंद भी छह रन के लिए भेजी। उन्होंने अपने आठ में से पांच छक्के मेहदी पर लगाए जिन्होंने आखिर में उनकी पारी का अंत भी किया। ऑफ स्पिनर मेहदी पर पांचवां छक्का जड़ने के बाद मयंक ने अगली गेंद को भी स्वीप करके लंबा शाट खेला लेकिन इस बार डीप मिडविकेट पर अबु जायेद के रूप में क्षेत्ररक्षक मौजूद था जिन्होंने उसे कैच में बदल दिया। अग्रवाल इस तरह से बांग्लादेश के खिलाफ किसी भारतीय के सर्वोच्च स्कोर का सचिन तेंदुलकर (नाबाद 248) का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।इसके बाद जडेजा ने जिम्मेदारी संभाली तथा अपना 14वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उमेश यादव ने लंबे शाट खेलने में फिर से अपनी महारत दिखायी। वह दस गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें तीन छक्के शामिल हैं। जडेजा ने अब छह चौके और दो छक्के लगाए। बांग्लादेश की तरफ से तेज गेंदबाज अबु जायेद (108 रन देकर चार) सबसे सफल गेंदबाज रहे।